सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, गंगा राम अस्पताल में भर्ती
नई दिल्लीः कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूत्रों के अनुसार उन्हें सांस लेने में तकलीफ और पुराने ब्रोंकियल अस्थमा की समस्या के कारण अस्पताल लाया गया. अस्पताल में उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा मौजूद हैं. चेस्ट मेडिसिन विशेषज्ञों की एक टीम उनकी सघन जांच कर रही है. हालांकि अस्पताल प्रबंधन और पार्टी सूत्रों का कहना है कि उनकी स्थिति वर्तमान में स्थिर है और उन्हें एहतियात के तौर पर ऑब्जर्वेशन में रखा गया है. 79 वर्षीय सोनिया गांधी को पिछले कुछ समय से प्रदूषण के कारण लगातार खांसी की समस्या रही है.
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →