गगनदीप रंधावा मामले की जांच मुख्य सचिव करेंगे - भगवंत मान
रवि जखू
चंडीगढ़ः पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड केस की CBI जांच के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमने साफ कर दिया था कि कोई भी हो, पूरा पंजाब मेरा परिवार है। मैंने पहले दिन ही जांच के आदेश दिए थे और अब लालजीत भुल्लर को गिरफ्तार कर लिया गया है, रिमांड के दौरान जो भी आएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। हरियाणा IPS केस का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वहां CBI जांच नहीं हुई। राजा वारिंग, अमित शाह और दूसरे केस का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि क्या तब CBI जांच हुई थी? इसलिए इसमें सवाल उठाने के बजाय खुद को देखें। मुझे परिवार से हमदर्दी है और सख्त कार्रवाई की जाएगी। चीफ सेक्रेटरी कमेटी को जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →