चंडीगढ़ में पेट्रोल पंप पर फायरिंग, पेट्रोल डलवाने आए युवकों ने चलाई गोली
चंडीगढ़, 04 जुलाई, 2026ः चंडीगढ़ के सेक्टर-38 वेस्ट में एक पेट्रोल पंप पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे बवाल हो गया। यहां पेट्रोल भरवाने पहुंचे 2 बाइक सवारों ने सिक्योरिटी गार्ड के साथ कहासुनी की। बात इतनी बढ़ गई कि सिक्योरिटी गार्ड को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग करनी पड़ी।
गोली चलती देख युवक वहां से भाग गए। सिक्योरिटी गार्ड का कहना है कि पेट्रोल पंप बंद हो चुका था। फिर भी युवक पंप खोलकर बाइक में पेट्रोल डालने का दबाव बना रहे थे। वे गाली-गलौज कर रहे थे, इसलिए उन्हें डराने के लिए फायरिंग की गई।
सूचना मिलते ही मलोया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने 2 युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें से एक की पहचान सचिन के रूप में हुई है, जबकि दूसरे की पहचान की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →