अमरनाथ यात्रा का दूसरा दिनः 40 दिन में घटकर 4 फीट के हुए बाबा बर्फानी
श्रीनगर, 04 जुलाई,2026ः अमरनाथ में बनने वाले पवित्र शिवलिंग का आकार 4 फीट रह गया है। 23 मई को BSF के जवानों ने जो तस्वीर जारी की थी, उसमें शिवलिंग का आकार करीब 7 फीट था।29 जून को प्रथम पूजा के दिन भी हिमलिंग की ऊंचाई 5 फीट से ज्यादा थी। 3 जुलाई को सामने आई तस्वीर में हिमलिंग लगभग 4 फीट का दिखाई दे रहा है। इसकी चौड़ाई भी घट गई है।यात्रा का शनिवार को दूसरा दिन है। पहले दिन 12 हजार यात्रियों ने अमरनाथ गुफा में दर्शन किए हैं। दूसरा जत्था आज पहुंचेगा, जबकि तीसरा जत्था भगवती नगर बेस कैंप से रवाना हो गया है।
इधर, यात्रा के पहले दिन यात्रियों के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने एक पत्र लिखा है, जो शुक्रवार को यात्रियों को भी दिया गया। इसमें तीर्थयात्रा को महान सौभाग्य बताते हुए तीर्थयात्रियों से 5 संकल्प लेने को अपील की गई है।
- यात्रा मार्ग साफ रखेंगे। प्राकृतिक सुंदरता संरक्षित करेंगे।
- सुरक्षा निर्देशों, यात्रा सलाहों का पालन करेंगे।
- ‘वोकल फॉर लोकल’ पहल के तहत जम्मू-कश्मीर के प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देंगे।
- यात्रा से लौटने के बाद एक पौधा लगाएंगे।
- यात्रा में एकता, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देंगे।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →