चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही फ्लाइट में हंगामा:लैंडिंग के समय यात्री पैनिक हुआ
नई दिल्ली, 10 जून, 2026ः चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट (AI-1879) में बीते रविवार को एक पैसेंजर ने बीच हवा में हंगामा शुरू कर दिया। यात्री ने फ्लाइट की विंडो का शीशा भी तोड़ दिया। उसने फ्लाइट क्रू के साथ बदतमीजी की।
हालांकि, क्रू मेंबर्स ने पैसेंजर को संभाला और फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया। इसके बाद यात्री को सुरक्षा एजेंसियों के हवाले कर दिया गया। यात्री ने दिल्ली एयरपोर्ट पर भी भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया।
यात्री के परिजन का कहना है कि वह दिमागी रूप से बीमार है। इसके बाद जब उसका मेडिकल करवाया गया तो परिजन की बात सही निकली। इसके बाद यात्री को 30 दिन के लिए नो-फ्लाई लिस्ट में शामिल कर दिया। DDCA को इसकी रिपोर्ट दी दी गई है, जो इसका बैन 6 महीने तक बढ़ा सकता है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →