चंबा में भयानक हादसा, खाई में गिरा वाहन, तीन की मौत
जालधंर/चंबाः डलहौजी-करेलनू सड़क मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक पर्यटक वाहन गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में तीन पर्यटकों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, दो पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। एक घायल लड़की ने पठानकोट अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पठानकोट रेफर किया गया है जबकि दो अन्य घायलों का इलाज सिविल अस्पताल डलहौजी में चल रहा है। वाहन में कुल छह लोग सवार थे। सभी जालंधर के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो डलहौजी घूमने आए थे। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →