मौसम: पंजाब और चंडीगढ़ में आज मौसम खुश्क: सुबह-शाम ठंड बढ़ी
चंडीगढ़: पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के कारण पंजाब-चंडीगढ़ में ठंड बढ़ गई है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की कमी आई है। अब यह सामान्य तापमान से 6.6 डिग्री कम हो गया है। हालांकि आज 21 मार्च को मौसम सूखा रहेगा। लेकिन कल से 26 मार्च तक एक बार फिर बारिश की संभावना है। फिरोजपुर में सबसे ज्यादा तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया है। मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान गुरदासपुर में 10 डिग्री दर्ज किया गया है।
पंजाब के ज्यादातर शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मोहाली में 3.4 डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जहां तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भाखड़ा डैम (रूपनगर) में 3.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट, पठानकोट में 2.8 डिग्री सेल्सियस, चंडीगढ़ में 2.0 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 1.8 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 1.3 डिग्री सेल्सियस, होशियारपुर में 1.1 डिग्री सेल्सियस और बल्लोवाल सौंखरी में 1.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। हालांकि, अमृतसर और अबोहर में तापमान में क्रमशः 1.6 डिग्री सेल्सियस और 2.5 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →