Rahul Gandhi in Himachal : शिमला पहुंचे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, छराबड़ा में बहन प्रियंका के घर रुकेंगे रागा
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला, 20 मार्च 2026 : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंच गए हैं। शिमला पहुंचने के बाद राहुल गांधी शिमला से करीब 12 किलोमीटर दूर छराबड़ा स्थित अपनी बहन प्रियंका गांधी घर के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी करीब 2-3 दिन के निजी दौरे पर शिमला आए हैं। इस दौरान वह छराबड़ा में ही रुकेंगे।
उधर, राहुल गांधी के आगमन से क्षेत्र में राजनीतिक हलचल भी बढ़ गई है। राहुल गांधी के शिमला पहुंचते ही छराबड़ा और आसपास क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस और प्रशासन ने एहतियात के तौर पर अतिरिक्त बल तैनात किया है।
गौर हो कि इससे पहले भी राहुल गांधी शिमला आते रहे हैं। कई बार राहुल प्रियंका गांधी के साथ भी शिमला आए। प्रियंका गांधी ने छराबड़ा में पहाड़ी शैली में घर बना रखा है, जहां वह आती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका गांधी भी एक सप्ताह पहले यहां आई थीं और चार दिन रुकने के बाद दिल्ली लौट गई थीं। अब राहुल गांधी भी शिमला पहुंचे हैं। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →