जेजेपी ने सभी 22 जिलों में घोषित किए जिला प्रवक्ता
बाबूशाही ब्यूरो
चंडीगढ़, 9 मई। जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन नवनिर्माण के तहत कई पदाधिकारियों की नियुक्तियां की है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा ने जिला अध्यक्षों से विचार-विमर्श करके सभी 22 जिलों में जिला प्रवक्ताओं की नियुक्तियों की सूची जारी की। जेजेपी ने अंबाला में मनजिंदर सिंह ढिल्लों, भिवानी में शंकर अहुजा, दादरी में राजेंद्र श्योराण, फरीदाबाद में अनिल खुटेला, फतेहाबाद में कुलदीप खिचड़, गुरुग्राम में पवन धनकोट, हिसार में रवि आहुजा और झज्जर में विकास पराशर को जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है।
इनके अलावा जींद में विकास जांगड़ा, कैथल में दर्पण मित्तल, करनाल में राकेश संधु, कुरुक्षेत्र में शेखर डोगरा, महेंद्रगढ़ में विजय छिलरो, मेवात में राहुल जैन, पलवल में प्रवीन डूडी, पंचकुला में सुरेश पाठक और पानीपत में अजय सिंह बिंझौल को जिला प्रवक्ता बनाया गया है। वहीं रेवाड़ी में कमल मंगलेश्वर, रोहतक में अजय इंदोरा, सिरसा में अमर सिंह ज्याणी, सोनीपत में सुधीर धनखड़ और यमुनानगर में दमन शर्मा जेजेपी के जिला प्रवक्ता होंगे।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →