चंडीगढ़ में महिला को बंदरों ने नोचा: 3 जगह काटा, लोग परेशान
चंडीगढ़, 12 सितंबर 2026ः चंडीगढ़ में इन दिनों बंदरों के झुंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सेक्टर-22बी में शनिवार को बंदर ने एक महिला को बुरी तरह नोचकर घायल कर दिया। बंदर ने उनके पैर पर 3 जगह काटा, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए इंजेक्शन लगवाने पड़े।स्थानीय लोगों के मुताबिक शहर में अब तक 4 लोगों को बंदर काट चुके हैं। बंदर घरों, छतों और गलियों में घूम रहे हैं। स्थिति यह है कि परिवार बच्चों और बुजुर्गों को अकेले घर से बाहर भेजने से भी डर रहे हैं।
बंदरों से बचने के लिए छतों पर लोग लंगूर के कटआउट को रख रहे हैं। बंदर खाने-पीने की चीजें लेकर चलने वाले लोगों के पीछे पड़ जाते हैं।सेक्टर-22 के लोगों का कहना है कि बंदरों को कुछ समय के लिए भगाने से समस्या खत्म नहीं होगी। नगर निगम को यह पता लगाना चाहिए कि बंदरों के झुंड किन इलाकों से आ रहे हैं और उन्हें पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर भेजने की प्रभावी व्यवस्था करनी चाहिए। साथ ही, खुले में खाने-पीने की चीजें और कचरा न पड़े, इसकी भी निगरानी जरूरी है।
चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से लोगों को भी बंदरों को खाना नहीं खिलाने, उन्हें छेड़ने या उनके रास्ते में न आने की सलाह दी गई है। प्रशासन की गाइडलाइन में बंदरों से सीधा आंख मिलाने और उनके बच्चों के पास जाने से बचने को भी कहा गया है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →