दिल्ली में 3 मंजिला बिल्डिंग में आग, 9 मौतें
नई दिल्लीः दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार सुबह 7 बजे एक तीन मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 3 लड़कियां शामिल हैं।2 लोगों ने जान बचाने के लिए बिल्डिंग से छलांग लगा दी। इन्हें गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि घायलों और अंदर फंसे लोगों की संख्या को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के कर्मियों ने 10 लोगों का रेक्स्यू किया है। करीब 30 फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →