दिल्ली-NCR में बदला मौसम: बारिश के चलते 22 उड़ानों के मार्ग में बदलाव
नई दिल्लीः दिल्ली-एनसीआर में बुधवार की शाम को पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिला। अचानक काले बादलों के साथ अंधेरा छा गया और कई जगहों पर तेज आंधी के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
शाम को अचानक मौसम बदल गया। काले बादल छा गए और तेज धूल भरी हवाएं चलने लगीं। इसके साथ ही ज्यादातर जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी भी देखी गई। वहीं, मौसम विभाग ने रात 10 बजे तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, दिल्ली हवाई अड्डा के मुताबिक, राजधानी में खराब मौसम के कारण अब तक 22 उड़ानों के मार्ग में बदलाव की सूचना मिली है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →