दिल्ली-NCR से लेकर बिहार तक मचेगी तबाही; पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में ओलावृष्टि की चेतावनी
नई दिल्ली: पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से उत्तर भारत के मौसम ने खतरनाक करवट ली है। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है, जबकि पहाड़ी राज्यों में कुदरत का कहर बर्फबारी के रूप में बरस रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने 20 मार्च को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली-NCR और मैदानी राज्यों का हाल
राजधानी दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश और पंजाब के कई हिस्सों में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी और ओलावृष्टि (Hailstorm) का खतरा बना हुआ है, जिससे रबी की फसलों को भारी नुकसान पहुंच सकता है।
पहाड़ों पर बर्फबारी और पूर्वोत्तर में बारिश
जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग-सोनमर्ग और हिमाचल के लाहौल-स्पीति व रोहतांग में भारी हिमपात दर्ज किया गया है, जिससे तापमान 3 से 5 डिग्री तक गिर गया है। वहीं, बिहार और छत्तीसगढ़ में भी 20 मार्च को भारी बारिश और 70 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाले झोंकों की चेतावनी दी गई है। दक्षिण भारत के कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में भी गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →