LPG पर बवाल:गैस एजेंसी पर सिलेंडर लूट की कोशिश, स्टेट हाईवे जाम
चंडीगढ़ः हरियाणा में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत कम होने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को फतेहाबाद में गैस सिलेंडर की किल्लत से परेशान लोगों ने स्टेट हाईवे जाम कर दिया। सुबह 6.30 बजे से 7.30 बजे तक जाम लगा रहा। इससे फतेहाबाद और रतिया से पंजाब के बुढलाड़ा जाने वाला रास्ता बंद हो गया।
प्रदर्शन कर रहे लोग बीच रस्ते पर ही बैठ गए। उन्होंने बताया कि पिछले एक हफ्ते से गैस एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें सिलेंडर नहीं मिला। उधर, हांसी में गैस सिलेंडर नहीं मिलने पर लोगों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद एजेंसी संचालक को पुलिस बुलानी पड़ी।
वहीं, पानीपत में गैस एजेंसी में सिलेंडर लूटने की कोशिश हुई। कार सवार 5 बदमाशों ने स्टाफ को भी धमकाया। पूरी वारदात गैस एजेंसी में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक को हिरासत में ले लिया, जबकि अन्य भाग गए।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →