ब्रेकिंग: एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत; सांप के जहर की तस्करी पर FIR रद्द
नई दिल्ली, 19 मार्च, 2026: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक अहम फैसले में मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस OTT विनर एल्विश यादव के खिलाफ सांप के जहर की तस्करी के आरोप में दर्ज FIR रद्द कर दी।सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ किया कि एल्विश के खिलाफ ओरिजिनल शिकायत और दर्ज FIR कानून की नजर में मेंटेनेबल नहीं हैं। कोर्ट ने कहा कि ओरिजिनल शिकायत खुद कानूनी आधार पर बेहद कमजोर है, इसलिए वे इस मामले से जुड़े दूसरे पहलुओं या मुद्दों पर विचार करना जरूरी नहीं समझते।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →