नीट यूजी 2026 प्रवेश के लिए एनटीए आज लेगा दोबारा परीक्षा
नई दिल्ली, 21 जून, 2026ः स्नातक मेडिकल पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए नीट की आज दोबारा परीक्षा ली जा रही है। परीक्षा में 22 लाख 79 हजार से अधिक उम्मीदवार शामिल हो रहे हैं। यह परीक्षा भारत के 551 और विदेशों के 14 शहरों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा में अंग्रेजी तथा 12 भारतीय भाषाओं में उत्तर देने का विकल्प है। परीक्षा से पहले, कल राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी एनटीए ने मॉक ड्रिल का अभ्यास किया।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →