पंजाब के 23 जिलों में आज अलर्ट, बिजली गिरने की आशंका
चंडीगढ़, जालंधर और अमृतसर में सुबह से बारिश जारी है। अमृतसर के गोल्डन टेंपल के पास स्थित हैरिटेज स्ट्रीट में बारिश के बाद जलभराव की स्थिति बन गई है। बरसात का पानी सड़क पर जमा होने से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
चंडीगढ़ और पंजाब के 23 जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली के कुछ इलाकों में भारी बारिश, गरज-चमक व बिजली गिरने की आशंका है। वहीं, अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
इसी बीच, चंडीगढ़ प्रशासन ने बारिश के मौसम को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। साथ ही एक ऐप भी साझा किया है, जिस पर लोगों से जलभराव, पेड़ गिरने या अन्य बारिश से जुड़ी समस्याओं की जानकारी साझा करने की अपील की गई है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →