पंजाब में आज से घर बैठे कर पाएंगे स्व-गणना, सीएम मान करेंगे शुरुआत
बाबूशाही नेटवर्क
चंडीगढ़, 30 अप्रैल,2026, पंजाब में आज (30 अप्रैल) से जनगणना शुरू हो रही है, जो 14 मई तक चलेगी। सीएम भगवंत मान संगरूर से इसकी शुरुआज करेंगे। जनगणना में लोग खुद घर बैठे ऑनलाइन अपनी जानकारी भर सकेंगे।
इसके लिए एक वेब पोर्टल बनाया गया है, जहां लोग घर-घर सर्वे शुरू होने से 15 दिन पहले अपनी डिटेल्स खुद भर सकते हैं। फॉर्म 16 भाषाओं में उपलब्ध है और इसे भरना पूरी तरह से वैकल्पिक है।
जो लोग ऑनलाइन जानकारी नहीं भरेंगे, उनसे सरकारी कर्मचारी घर जाकर पहले की तरह जानकारी जुटाएंगे। वहीं, जिन्होंने ऑनलाइन फॉर्म भरा होगा, उनके डेटा की पुष्टि के लिए भी कर्मचारी घर आएंगे। इसके लिए करीब 67 हजार कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
इसके बाद 15 मई 2026 से 13 जून 2026 तक पहला चरण चलेगा, जिसमें मकानों की सूची और आवास गणना की जाएगी। इस दौरान कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों से कुल 33 सवाल पूछेंगे, जो मकान और सुविधाओं से जुड़े होंगे।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →