कंगना रनौत मानहानि केस: 12 मई को होगी अगली सुनवाई
बठिंडा, 28 अप्रैल,2026ः कंगना रनौत मानहानि मामले में बठिंडा कोर्ट में चल रहे केस की सुनवाई अब 12 मई को होगी। मंगलवार को सुनवाई के दौरान महिंदर कौर की तरफ से दो गवाह पेश होने थे, मगर एक गवाह की तबीयत खराब होने के कारण वह पहुंच नहीं सका।
इसके चलते कंगना के वकील ने दूसरे गवाह के भी बयान दर्ज करने से मना कर दिया। एडवोकेट रघबीर सिंह बैहनीवाल ने बताया कि कंगना का पासपोर्ट जब्त करने की सुनवाई पर भी बहस नहीं हो सकी, जिसकी भी अगली तारीख डाल दी। अब 12 मई की सुनवाई में गवाहों के बयान दर्ज करने के अलावा कंगना का पासपोर्ट जब्त करने पर बहस होगी।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →