पंजाब से 150 निहंगों का देहरादून कूच:बोले- सिखों के खिलाफ साजिशें रची जा रही
चंडीगढ़, 25 जून, 2026ः उत्तराखंड में चंडीगढ़ और पंजाब के मोहाली से 150 से ज्यादा निहंग सिखों के देहरादून कूच कर चुके हैं। वे शाम तक उत्तराखंड बॉर्डर पहुंच सकते हैं। कूच करने से पहले मोहाली के सोहना गुरुद्वारे में निहंग सिखों ने एक मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने कहा-सिखों के अधिकारों के खिलाफ कुछ साजिशें रची जा रही हैं। हम आज अरदास करके यह संकल्प ले रहे हैं कि हम किसी भी दमन के आगे झुकेंगे नहीं। हमारी इस अरदास को जो लोग सिर्फ एक सामान्य प्रार्थना समझ रहे हैं, वे भूल रहे हैं कि यह हमारा संकल्प है। अब हम उत्तराखंड की ओर कूच करेंगे।
निहंगों ने कहा कि वे कर्णप्रयाग में हुई घटना से नाराज हैं और अपने साथी को वापस लेकर जाएंगे। हालात को देखते हुए हिमाचल और यूपी बॉर्डर पर ITBP, PAC और पुलिस बल की तैनाती की गई है। यहां सिख पुलिसकर्मियों को आगे तैनात किया गया है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →