पंजाब-चंडीगढ़ में आज से 'यलो अलर्ट': बारिश और 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चंडीगढ़: उत्तर भारत में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने आज (14 मार्च) से अगले चार दिनों तक पंजाब और चंडीगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का 'यलो अलर्ट' जारी किया है। नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने से लोगों को समय से पहले पड़ रही गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
तापमान और बारिश का गणित:
-
पारे में गिरावट: पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की कमी आई है। फरीदकोट में सबसे अधिक 31.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो कि पिछले दिनों के 35 डिग्री के मुकाबले काफी कम है।
-
97% कम बारिश: इस साल मार्च में अब तक केवल 0.4 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य (11.9 मिमी) से करीब 97 प्रतिशत कम है। बरनाला, बठिंडा और लुधियाना जैसे जिलों में तो अब तक बूंद भी नहीं पड़ी है।
आगामी दिनों का पूर्वानुमान:
-
आज का अलर्ट: पठानकोट, अमृतसर, फिरोजपुर और फाजिल्का जैसे सीमावर्ती जिलों में आज बिजली कड़कने और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं।
-
15-16 मार्च: बारिश का दायरा बढ़ेगा। जालंधर, लुधियाना, पटियाला, मोहाली और रूपनगर समेत मध्य पंजाब के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
-
तापमान में कमी: मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार, अगले एक हफ्ते में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →