मोगा रैली में बोले शाह- 2027 में पंजाब मैं बनाएंगे बीजेपी की सरकार
मोगा, 14 मार्च, 2026 - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज मोगा की पवित्र धरती से पंजाब की राजनीति में बड़े बदलाव का आह्वान किया। उन्होंने साफ किया कि 2024 में मिले 19 प्रतिशत वोट ही अगली BJP सरकार का आधार बनेंगे। मौजूदा मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब को मज़ाक की नहीं, बल्कि गंभीर शासन की ज़रूरत है।
अमित शाह ने इमोशनल होते हुए कहा, "अगर गुरु तेग बहादुर जी ने कश्मीरी पंडितों की रक्षा के लिए अपनी जान न दी होती, तो आज भारत में एक भी हिंदू नहीं बचता।" उन्होंने गुरु नानक देव जी, शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जी के बलिदान को श्रद्धांजलि देकर अपना भाषण शुरू किया।
अमित शाह ने कहा, "पंजाब को एक ऐसा मुख्यमंत्री चाहिए जो लोगों को हंसाए नहीं, बल्कि अच्छा शासन दे।" जहां BJP को 19% वोट मिलेंगे, वहां अगली बार सरकार बनाएगी।" "BJP की डबल इंजन सरकार धर्म परिवर्तन और ड्रग्स के कलंक को धो देगी।"
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →