पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन के लिए आएंगे पीएम मोदी, आंधी-तूफान से होर्डिंग गिरे
बालोतरा, राजस्थान, 4 जुलाई, 2026ः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शनिवार) राजस्थान के दौरे पर हैं। वे राज्य को तीन बेहद महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। पीएम मोदी बालोतरा की बहुप्रतीक्षित पचपदरा (बालोतरा) रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, वे जोधपुर में एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का लोकार्पण करेंगे और जयपुर मेट्रो के फेज-2 की आधारशिला (वर्चुअल) भी रखेंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर सुरक्षा और प्रशासन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12 बजे पचपदरा पहुंचेंगे। वे यहां दो घंटे रुकेंगे। बालोतरा में प्रधानमंत्री पचपदरा रिफाइनरी परियोजना का निरीक्षण भी करेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के लिए रिफाइनरी परिसर में ही डोम बनाया गया है। इसमें 5 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
उधर, शुक्रवार शाम करीब 7 बजे पचपदरा इलाके में आंधी के साथ बारिश हुई। इसके कारण रिफाइनरी क्षेत्र में लगे नेताओं के बैनर फट गए और कई होर्डिंग जमीन पर गिर गए। होर्डिंग-बैनर को ठीक करने के लिए मजदूर सुबह से लगे रहे।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →