पटाखा फैक्ट्री में ज़बरदस्त ब्लास्ट, 3 की मौत
देवास (मध्यप्रदेश), 14 मई., 2026ः मध्य प्रदेश के देवास के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह 11.30 बजे एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया। हादसे में धीरज, सनी और सुमित नाम के 3 मजदूरों की मौत हो गई।शुरुआत में 8-10 लोगों की मौत की जानकारी आई थी। हादसे में कुल 25 लोग घायल हुए हैं। इनमें 13 गंभीर घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में रेफर किया गया है।
हादसे में कई लोग बुरी तरह झुलस गए और तीन महिलाएं अब भी लापता बताई जा रही हैं। फैक्ट्री में करीब 200 से ज्यादा महिलाएं काम करती थीं। घायलों को जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। स्थानीय प्रशासन और राहत टीम मौके के लिए रवाना हुई है।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने घटना को लेकर X पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा- जिले के प्रभारी और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, गृह सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। घटना की जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →