बड़ी खबरः अखिलेश यादव के छोटे भाई का निधन
लखनऊ, 13 मई, 2026ः सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया। उनकी उम्र 38 साल थी। सुबह 6 बजे पत्नी अपर्णा यादव के भाई अमन सिंह बिष्ट उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सिविल अस्पताल के चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. डीसी पांडेय के मुताबिक, जब प्रतीक को लाया गया, तब उनकी पल्स पूरी तरह डाउन थी। हार्ट भी रुक चुका था।
प्रतीक की पत्नी भाजपा नेता अपर्णा असम में थीं। वह मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में गई थीं। थोड़ी देर में लखनऊ पहुंच रही हैं। प्रतीक के शव का पोस्टमॉर्टम हो चुका है। सूत्रों के मुताबिक, शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं। हालांकि, मौत की वजह स्पष्ट न होने के कारण विसरा सुरक्षित रख लिया गया है।
पोस्टमॉर्टम के बाद शव को लखनऊ में प्रतीक के घर ले जाया जाएगा। वहां अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं। माना जा रहा है कि अपर्णा के आने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →