पठानकोट-जालंधर में सुबह से बारिश, 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट
चंडीगढ़, 25 जुलाई, 2026ः पंजाब में मानसून एक बार फिर पूरी तरह एक्टिव नजर आ रहा है। पठानकोट और जालंधर में शनिवार सुबह से बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट के साथ लोगों को गर्मी से राहत मिली।मौसम विभाग के अनुसार, आज पंजाब के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 26 जुलाई को कई जिलों में कम बारिश के आसार हैं। इसके बाद 27 जुलाई से फिर बारिश का दौर तेज होने की संभावना है।
28-29 जुलाई के लिए पंजाब और चंडीगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 30 जुलाई को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने का अनुमान है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →