पीएम नरेन्द्र मोदी ने कोलकाता के रेड रोड पर योगाभ्यास किया
कोलकाता, 21 जून, 2026ः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता के रेड रोड पर कार्यक्रम में योगाभ्यास का नेतृत्व किया। इस अवसर पर श्री मोदी ने कहा कि दुनिया के कुछ हिस्सों में 21 जून साल का सबसे लंबा दिन होता है और योग के कारण यह अब सबसे बड़ा सामुदायिक उत्सव बन गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है बल्कि भावना की अभिव्यक्ति है और यह किसी आयु वर्ग तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य 40 वर्ष की आयु में 20 वर्ष की आयु से अधिक लचीला होना और 50 वर्ष की आयु में 30 वर्ष की आयु से अधिक ऊर्जावान रहने का होना चाहिए।
मोदी ने कहा कि योग हमें संतुलित जीवन जीने और मानसिक स्वास्थ्य के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य का मार्ग खोजने में मदद करता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें योग को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस वर्ष योग 365 पहल के अंतर्गत 100 दिन की ऑनलाइन योग कक्षाओं का आयोजन किया है। मोदी ने 2015 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत के बाद से, नई दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ, मैसूरु, न्यूयॉर्क, श्रीनगर और विशाखापत्तनम सहित विभिन्न स्थानों से समारोहों का नेतृत्व किया है।
कई केंद्रीय और राज्यमंत्री भी योग कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →