पीएम मोदी की बचत की अपील का इन राज्यों में दिखा असर, पढ़ें कहा क्या लिया फैसला
नई दिल्लीः पीएम मोदी की बचत की अपील का असर 12 राज्यों में दिख रहा है। त्रिपुरा में ग्रुप C और D के सिर्फ 50% सरकारी कर्मचारी ही रोज ऑफिस आएंगे, बाकी कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे।आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और गोवा के CM प्रमोद सावंत ने पेट्रोल बचाने, सरकारी खर्च कम करने के लिए अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या 50% कम करने का फैसला लिया है।
पंजाब में गवर्नर ऑफिस में हर बुधवार को अधिकारी चार-पहिया वाहन से नहीं आएंगे। हरियाणा में सीएम नायब सिंह सैनी हफ्ते में एक दिन बिना गाड़ी के चलेंगे।इससे पहले बुधवार को दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान और बिहार में भी VVIP काफिले में गाड़ियों की संख्या कम कर दी गई है। पीएम मोदी भी बुधवार को काफिला छोड़ सिर्फ 2 गाड़ियों के साथ निकले। आमतौर पर पीएम के काफिले में 12 से 15 गाड़ियां रहती हैं।
बिहार के CM सम्राट चौधरी बुधवार को कैबिनेट बैठक के लिए इलेक्ट्रिक गाड़ी से सचिवालय पहुंचे। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम की गाड़ी के पीछे पेट्रोल-डीजल वाली करीब 20 गाड़ियों का काफिला था। वहीं अब कई मंत्री सिर्फ एक या दो गाड़ियों में ही कार्यक्रमों और बैठकों में पहुंच रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने मंगलवार को 7 बड़े फैसले लिए। मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों और अफसरों का काफिला 50% घटेगा। हफ्ते में एक दिन इन्हें पब्लिक ट्रांसपोर्ट या बस-मेट्रो से चलना होगा।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →