पीएम मोदी ने रचा इतिहास: भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता बने
नई दिल्लीः भारत की राजनीति में एक बड़ा इतिहास रचते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब देश के सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता बन गए हैं। उन्होंने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
इसमें उनका गुजरात के मुख्यमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल शामिल है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पवन कुमार चामलिंग के नाम था, जिन्होंने 8930 दिन तक सिक्किम के मुख्यमंत्री के तौर पर यह जिम्मेदारी संभाली थी। पीएम मोदी की यह उपलब्धि भारत के राजनीतिक इतिहास में एक बड़ा मील का पत्थर मानी जा रही है।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को देश में सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता बनने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का पूरा जीवन देश और जनता की सेवा को समर्पित रहा है। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनकी प्रतिबद्धता से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में उनके नेतृत्व तक, उनका सफर लगातार सेवा और समर्पण का उदाहरण है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →