पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ नीस में भारत इनोवेट्स का उद्घाटन करेंगे
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब से कुछ ही देर में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ नीस में भारत इनोवेट्स का उद्घाटन करेंगे। भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में 120 से अधिक भारतीय स्टार्टअप, वैश्विक निवेशक, प्रौद्योगिकी क्षेत्र के अग्रणी लोग और उद्यमी जुटेंगे। इस दौरान भारत के तेजी से बढ़ते नवाचार तंत्र को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों भारत-फ्रांस विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा और प्रमुख क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर चर्चा के लिए द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →