अमरनाथ यात्रा को लेकर पठानकोट पुलिस अलर्ट
पठानकोट, 14 जून, 2026ः 3 जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा को लेकर पठानकोट पुलिस हाई अलर्ट पर है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पठानकोट-हिमाचल सीमा स्थित के चक्की पुल पर इंटरस्टेट नाका लगाया गया है, जहां बाहरी राज्यों से पंजाब में प्रवेश करने वाले वाहनों की गहन जांच की जा रही है।
डीएसपी राकेश शर्मा की देखरेख में चलाए गए इस विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिसकर्मी कारों, बसों, ट्रकों और अन्य वाहनों की तलाशी ले रहे हैं। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की जांच के साथ-साथ वाहनों के दस्तावेज भी चेक किए जा रहे हैं।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →