Ashwin Navratri: माता के आशीर्वाद के लिए खूब उमड़ा आस्था का सैलाब, हिमाचल के शक्तिपीठों में नवमी पर 57 हजार भक्तों ने टेका माथा
माता के आशीर्वाद के लिए खूब उमड़ा आस्था का सैलाब, अष्टमी पर 33.59 लाख चढ़ावा
बाबूशाही ब्यूरो
चिंतपूर्णी/ज्वालामुखी, 02 अक्टूबर 2025 : हिमाचल में
नवरात्र मेलों के चलते बुधवार को नवमी पर पांच शक्तिपीठों में श्रीनयनादेवी, चिंतपूर्णी, ज्वालाजी, बज्रेश्वरी देवी व चामुंडा देवी मंदिर में 57 हजार 200 श्रद्धालुओं ने माथा टेका। चार शक्तिपीठों में अष्टमी पर 33 लाख 59 हजार 162 रुपए नकद चढ़ावा प्राप्त हुआ है।
सबसे अधिक श्रीनयना देवी मंदिर में 12 लाख 36 हजार 745 रुपए चढ़ावा प्राप्त हुआ है। मंदिरों में दिनभर मां के जयकारे गूंजते रहे। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था।
श्रीनयनादेवी मंदिर में 15 हजार ने नवाया शीश
श्रीनयनादेवी मंदिर न्यास के अध्यक्ष धर्मपाल चौधरी ने बताया कि नवमी पर 15 हजार श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाया। मंदिर में अष्टमी पर 12 लाख 36 हजार 745 रुपए नकद चढ़ावा चढ़ाया है। श्रद्धालुओं के लिए बेहतर प्रबंध किए गए हैं।
ज्वालामुखी में दस हजार ने किए पवित्र ज्योति के दर्शन
ज्वाला जी मंदिर अधिकारी मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि नवमी पर दस हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। वहीं,नवमी पर ज्वाला जी मंदिर में भक्तों द्वारा आठ लाख 36 हजार 164 रुपए नकद चढ़ावा चढ़ाया है।
चिंतपूर्णी मंदिर में 18 हजार भक्त नतमस्तक
चिंतपूर्णी मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल ने बताया कि अष्टमी पर मंदिर में आठ लाख 41 हजार 900 रुपए नकद चढ़ावा प्राप्त हुआ है। नवमी पर 18 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर प्रबंध किए गए हैं। (SBP)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →