माता वैष्णो देवी की यात्रा अस्थायी रूप से बंद
कटड़ाः चैत्र नवरात्र के चलते जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है, बढ़ती भीड़ का आलम यह है कि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन ने वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित करने का निर्णय लिया है. इस संबंध में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तरफ से आधिकारिक बयान भी जारी कर दिया गया. श्राइन बोर्ड के मुताबिक, दोपहर बाद तक 39,000 श्रद्धालुओं ने माता वैष्णो देवी दर्शन किए हैं.
हालांकि, श्राइन बोर्ड की तरफ से स्पष्ट किया गया है कि रविवार सुबह करीब 4:00 दोबारा यात्रा खोली जाएगी. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है. हालांकि, राहत की बात यह है कि यात्रा रविवार से दोबारा शुरू कर दी जाएगी.
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →