मोहाली फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, 22 शेड जलकर राख
मोहाली: मोहाली के जीरकपुर स्थित बलटाना की फर्नीचर मार्केट में आग लगने से करीब 22 शेड जलकर राख हो गए। आग इतनी तेजी से फैली कि एक शेड से दूसरे शेड को अपनी चपेट में ले लिया। शेड में रखा फर्नीचर और अन्य सामान जल गया। आग से दुकानदारों को लाखों रुपए के नुकसान की आशंका है।
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 7 से 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के दुकानदार और लोग मौके पर जमा हो गए। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। नुकसान का आकलन किया जाना बाकी है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →