मोहाली में पुरुषों के पब्लिक टॉयलेट महिलाएं नहीं करेगी साफ
मोहाली, 25 जून, 2026ः मोहाली शहर की विभिन्न मार्केटों और सार्वजनिक स्थानों पर बने पब्लिक टॉयलेट की सफाई अब महिला सफाई कर्मियों द्वारा नहीं की जाएगी। यह कार्य अब पुरुष कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। इस संबंध में मोहाली नगर निगम की 26 जून को होने वाली बैठक में एजेंडा पेश किया जाएगा।
इस संबंध में प्रस्ताव निगम के संयुक्त आयुक्त और सहायक आयुक्त द्वारा किए गए फील्ड दौरों और सैनिटरी इंस्पेक्टरों के साथ हुई बैठक के बाद तैयार किया गया है। इसके साथ ही शहर के पार्कों को रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन को सौंपने के लिए एक अथॉरिटी गठित की जाएगी।
यह प्रक्रिया पहले सरकार की मंजूरी के बाद ही पूरी की जाती है। इस मामले को लेकर 26 जून को होने वाली हाउस बैठक में एजेंडा पेश किया जाएगा। यह नए मेयर सरबजीत समाना की पहली बैठक होगी।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →