युवा कबड्डी खिलाड़ी की मौत:नशे की ओवरडोज की आशंका
जालंधर, 09 मार्च,2026ः जालंधर के महतपुर एरिया के उदोवाल में युवा कबड्डी प्लेयर की मौत हो गई। गांव के सरपंच ने नशे की ओवरडोज की आशंका जताई है। सरपंच ने कहा कि गांव में नशा इतना हो चुका है कि 21 दिन में ये दूसरी मौत हो गई है। मौत की सूचना पुलिस को दे गई है। पुलिस का कहना है परिवार ने पोस्टमार्टम करवाए बिना संस्कार कर दिया, इससे अभी ये नहीं कहा जा सकता कि मौत कैसे हुई है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →