Punjab Power Cut : इन इलाकों में 7 घंटे का रहेगा पावर कट
रायकोट, 9 March 2026 : रायकोट के निवासियों के लिए जरूरी सूचना है। बिजली लाइनों की आवश्यक मरम्मत और रखरखाव के कारण सोमवार, 9 मार्च को शहर के कई हिस्सों में बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। पावरकॉम के अधिकारियों ने लोगों से सहयोग की अपील की है।
ये इलाके रहेंगे प्रभावित
पावरकॉम के एस.डी.ओ. कुलदीप कुमार ने बताया कि रायकोट के 66 के.वी. ग्रिड से जुड़े गुरुद्वारा टाहलियाना साहिब फीडर (कैटेगरी 1) की सप्लाई सोमवार सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बंद रखी जाएगी। इस कट के कारण गुरुद्वारा टाहलियाना साहिब, नूरमाही नगर, सिलौआनी रोड, बस्सियां रोड और फोकल प्वाइंट सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी। मरम्मत कार्य पूरा होते ही सप्लाई सुचारू कर दी जाएगी।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →