यूपी में आंधी-बारिश से पेड़-पोल उखड़े, पंजाब में पेड़ गिरने से 2 मौतें
नई दिल्ली, 23 जून, 2026ः देश में 15 दिन से छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर अटका मानसून सोमवार को आगे बढ़ा है। पश्चिमी तट पर मुंबई से 20 किमी दूर अलीबाग तक पहुंच गया है। अगले 24 से 48 घंटे में मुबंई पहुंच सकता है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में प्री-मानसून बारिश हो रही है।
एमपी के 17 जिलों में सोमवार को बारिश हुई। छतरपुर में बिजली गिरने से दो लड़कियां झुलस गईं। इनमें से एक की अस्पताल में मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश के 6 शहरों में सोमवार दोपहर बाद बारिश हुई। बस्ती में आंधी-बारिश की वजह से पेड़-पोल उखड़ गए। एक पेड़ कार पर गिरा। सड़क पर पोल गिरने से ट्रैफिक जाम हो गया।
पंजाब के अमृतसर में आंधी से पेड़ गिरने से बच्चे की मौत हो गई। राजस्थान के बीकानेर, जयपुर और कोटा संभाग के कई इलाकों में सोमवार को तेज बारिश हुई। श्रीगंगानगर जिले में बारिश के साथ ओले भी गिरे।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →