राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जबलपुर में योग दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं
जबलपुर, 21 जून, 2026 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मध्य प्रदेश के जबलपुर में योग दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। यह कार्यक्रम सदर इलाके गैरीसन ग्राउंड में आयोजित किया गया।राष्ट्रपति आज रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि भी होंगी। राज्यपाल मंगूभाई पटेल भी समारोह में उपस्थित रहेंगे।राष्ट्रपति आज कूनो राष्ट्रीय उद्यान में जनजातीय समुदाय, चीतों की देखभाल करने वाले कर्मियों और उद्यान कर्मचारियों से मुलाकात भी करेंगी।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →