लुधियाना में NEET पेपर लीक पर आज आप का प्रदर्शन:थालियां लेकर सड़क पर उतरेगी
लुधियानाः केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों और हाल ही में सामने आए NEET पेपर लीक मामले को लेकर पंजाब में आम आदमी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे के विरोध में आज लुधियाना में आम आदमी पार्टी की ओर से बड़ा प्रदर्शन किया जा रहा है।पार्टी ने इस प्रदर्शन को ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ नाम दिया है। इसके तहत कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएंगे।
तय कार्यक्रम के अनुसार, यह धरना-प्रदर्शन आज शाम 4 बजे फिरोजपुर रोड स्थित आरती चौक पर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हाथों में थालियां लेकर सड़कों पर उतरेंगे और थाली बजाकर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएंगे। छात्रों के समर्थन में आयोजित इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की कथित छात्र विरोधी नीतियों का विरोध करना है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →