सुकेश के खिलाफ जैकलीन सरकारी गवाह बनेंगी
मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में सरकारी गवाह बनने की इच्छा जताई है। पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई के दौरान एक्ट्रेस ने जानकारी दी कि वे इस मामले में जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करने को तैयार हैं।
कोर्ट ने एक्ट्रेस की बात सुनने के बाद उन्हें निर्देश दिया है कि इसके लिए उन्हें सबसे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) के पास एक औपचारिक अर्जी दाखिल करनी होगी। यह मामला ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है। सुकेश पर आरोप है कि उसने रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह से करीब 200 करोड़ रुपए की ठगी की थी।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →