HP Panchayat Election Breaking : जिला परिषद चेयरमैन का आरक्षण रोस्टर जारी, जानें काैन से जिले की सीट आरक्षित
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला, 17 अप्रैल 2026 :
हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। पंचायतीराज विभाग की ओर से शुक्रवार को जिला परिषद के चेयरमैन का आरक्षण रोस्टर भी जारी कर दिया गया है। पंचायत प्रधान, पंचायत वार्ड सदस्य, बीडीसी सदस्य और जिला परिषद वार्डों के लिए आरक्षण पहले ही तय कर दिया गया था। अब जिला परिषद चेयरमैन का रोस्टर भी जारी कर दिया गया है।
इसी के साथ ही पंचायतीराज चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कुल मिलाकर करीब 55 फीसदी सीटें आरक्षित की गई हैं, जबकि महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण मिलने से ओपन सीटें लगभग 45 फीसदी रह गई हैं। उप प्रधान पद के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवार चुनाव लड़ सकेंगे।
किस जिले में किस श्रेणी के लिए आरक्षित हुई जिला परिषद चेयरमैन का पद
जिला परिषद सीट का नाम आरक्षण रोस्टर
सिरमौर एससी(महिला)
सोलन एससी(महिला)
मंडी एससी
किन्नौर एसटी
लाहौल-स्पीति एसटी(महिला)
कांगड़ा ओबीसी(महिला)
हमीरपुर महिला(सामान्य)
चंबा महिला(सामान्य)
शिमला ओपन
कुल्लू ओपन
ऊना ओपन
बिलासपुर ओपन
रोस्टर नियमानुसार तैयार किया गया
पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह रोस्टर नियमानुसार तैयार किया गया है, जिसमें सामाजिक न्याय और क्षेत्रीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है। विभाग का कहना है कि आरक्षण प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से पूरी की गई है ताकि सभी वर्गों को समान अवसर मिल सके। गौरतलब है कि जिला परिषद चेयरमैन का चुनाव सीधे जनता की ओर से नहीं किया जाता, बल्कि पहले जिला परिषद सदस्य चुने जाते हैं। इसके बाद निर्वाचित सदस्य आपस में से ही चेयरमैन का चयन करते हैं। ऐसे में जिला परिषद सदस्य बनने की दौड़ भी काफी अहम मानी जा रही है। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →