शाह बोले- विपक्ष वोट नहीं देगा तो बिल गिर जाएगा
नई दिल्लीः गृहमंत्री अमित शाह अब महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधन बिलों पर लोकसभा में जवाब दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो सीटें बढ़ाने का विरोध कर रहे हैं, वह ये ध्यान में रखें कि एससी-एसटी की सीटें बढ़ाने का भी विरोध कर रहे हैं।
शाह की स्पीच के दौरान कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने 2 शर्तें रखीं- एक तो 50% सीटे बढ़ाने कि लिए ऑफिशियल अमेंडमेंट लाएं। दूसरा- परिसीमन संशोधन बिल को छोड़ दें।
इस पर अमित शाह ने कहा- हां मैं तैयार हूं। स्पीकर महोदय एक घंटा का समय दीजिए, मैं अमेंडमेंट लेकर आता हूं। दूसरी शर्त के झांसे में नहीं आऊंगा। यह बिल को फिर से टालना चाहते हैं। विपक्ष वोट नहीं देगा तो बिल गिर जाएगा। देश की महिलाएं देख रही हैं कि उनकी राह का रोड़ा कौन है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →