हिमाचल प्रदेश सहित इन जगहों पर हीटवेव की चेतावनी जारी
नई दिल्लीः मार्च के दूसरे हफ्ते में ही तेज गर्मी होने लगी है। मौसम विभाग ने सोमवार को राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और हिमाचल में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र के अकोला और राजस्थान के पिलानी-बाड़मेर में पारा 40°C का आंकड़ा पार कर गया है।
विभाग ने जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, बंगाल, बिहार, सिक्किम, केरल और आंध्र प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। IMD का कहना है कि एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश करवाएगा।
नई दिल्ली में भी दिन का टेंपरेचर 35.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।कश्मीर में टेम्परेचर 9.4 से 10.7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। 10-12 मार्च तक कुपवाड़ा, बांदीपोरा, गंदेरबल और अनंतनाग के कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।
अगले 2 दिन मौसम का हाल-
- 10 मार्च- नागालैंड, मणणपुर, ममजोरम और त्रिपुरा में और केरल और आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।
- 11 मार्च- केरल और आंध्र प्रदेश (विशेषकर तटीय क्षेत्रों) में भी कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश या गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →