BREAKING: BDPO 5 लाख की रिश्वत लेता गिरफ्तार
कैथलः हरियाणा के कैथल में एक ब्लॉक डेवलपमेंट एंड पंचायत ऑफिसर (BDPO) को पांच लाख रुपए की रिश्त लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया है। आरोप है कि BDPO ने एक मकान गिराने का लेटर जारी किया था।वह शिकायतकर्ता को मकान गिराने की धमकी दे रहा था। इसी के एवज में उसने शिकायतकर्ता से 5 लाख रुपए की डिमांड की।एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने शिकायत के आधार पर BDPO को रिश्वत लेते हुए उसके ऑफिस से गिरफ्तार कर लिया।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →