Breaking: देश के इस हिस्से में पुलिस कमांडो कैंप पर आतंकी हमला, पांच रॉकेट दागे गए
असम, 22 मार्च, 2026:
रविवार को असम के तिनसुकिया जिले में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ। पुलिस कमांडो कैंप पर ग्रेनेड फेंका गया। अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में चार जवान घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, अल्फा आतंकियों ने यह हमला किया। चश्मदीदों के मुताबिक, यह हमला शनिवार रात करीब 2 बजे हुआ और 20 मिनट तक चला। कैंप में मौजूद एक अधिकारी ने कहा, "हमने पहला धमाका सुबह 2:01 बजे सुना, जिसके बाद एक के बाद एक धमाके हुए। शक है कि ये धमाके मोर्टार से हुए थे।"
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →