Cyclone Arnab से आंध्रप्रदेश में तबाही, 3 की मौत:कई गांवों में हुआ नुकसान
विशाखापट्टनमः बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ मंगलवार देर रात 3:30 बजे आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। यहां 125 से 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है।तूफान के कारण 50 ट्रेनें और विजयवाड़ा-विशाखापट्टनम एयरपोर्ट पर 21 फ्लाइट्स रद्द की गई हैं। आंध्र प्रदेश और ओडिशा में 4,000 साइक्लोन शेल्टर बनाए गए हैं।ओडिशा में भारी बारिश के चलते 16 जिलों में स्कूल बंद हैं। यहां 30 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।
आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के चलते भारी बारिश से धान के खेतों में पानी भर गया। तेज हवाओं और बारिश से फसलों को भारी नुकसान की आशंका है। प्रशासन ने 167 गांवों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है।
NDRF के DIG एसएस सूदन ने बताया कि आंध्र प्रदेश में कल से ही बारिश हो रही है। विशाखापट्टनम में 300 मिमी से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई हैं। हमारी राज्य में 16 टीमें हैं। बाकी राज्यों में 39 टीमें तैनात हैं। 10 टीम रिजर्व हैं। 12 टीमें 3 अलग-अलग जगहों पर रिजर्व हैं। इन्हें जरूरत पड़ने पर एयरलिफ्ट किया जाएगा। आंध्र प्रदेश में 3 लोगों के मारे जाने की सूचना आई हैं।
चक्रवात अर्नब के चलते आंध्र प्रदेश में कई पेड़ उखड़ गए और बिजली के खंभे गिर गए। आंध्र प्रदेश SDRF और पुलिस हालात बेहतर करने में जुटे हैं।
मौसम विभाग ने मैप जारी किया है। तूफान अर्नब से 13 राज्य तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र प्रभावित हैं।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →