FD निवेशकों के लिए खुशखबरी: इन बैंकों ने बढ़ाई ब्याज दरें
नई दिल्ली: मार्च 2026 की शुरुआत के साथ ही देश के प्रमुख बैंकों ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) योजनाओं में बदलाव किया है। नई दरों के लागू होने से निवेशकों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए निवेश के आकर्षक अवसर बने हैं। हाल ही में सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक, एचडीएफसी बैंक, यस बैंक और बंधन बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरों को संशोधित किया है।
बैंकों की नई ब्याज दरें:
-
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक: बैंक की नई दरें 6 मार्च से प्रभावी हैं। यहां 5 साल की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 7.90% और वरिष्ठ नागरिकों को 8.10% तक का रिटर्न मिल रहा है।
-
एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank): बैंक ने 6 मार्च से दरें संशोधित की हैं। सामान्य ग्राहकों को 2.75% से 6.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 3.25% से 7% तक ब्याज का लाभ मिल रहा है।
-
यस बैंक (Yes Bank): 5 मार्च से लागू नई दरों के तहत सामान्य ग्राहकों को 7% और वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम 7.75% तक ब्याज दिया जा रहा है। सबसे अच्छी दर 3 से 5 साल की एफडी पर है।
-
बंधन बैंक (Bandhan Bank): 5 मार्च से प्रभावी नई दरों के साथ सामान्य ग्राहकों को 7.25% और बुजुर्गों को 7.75% तक का ब्याज मिल रहा है। बैंक 2 से 3 साल की एफडी पर सर्वाधिक ब्याज ऑफर कर रहा है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →