HPBOSE 10th Result 2026: कांगड़ा जिले की अनमोल ने किया टॉप, ये रहे दूसरे-तीसरे स्थान पर; देखें टॉपर लिस्ट
बाबूशाही ब्यूरो
धर्मशाला, 10 मई 2026 : हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए परीक्षार्थी अब अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि 93,694 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी।
टॉपर
पहले नंबर पर एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहरा कांगड़ा की छात्रा अनमोल ने 699 नंबर लेकर पूरे प्रदेश में टॉप किया है। दूसरे नंबर पर 698 लेकर अभिनव मेहता जो कि गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रापोह मिसरां ऊना के छात्र हैं। 698 लेकर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बिलासपुर की छात्रा पूर्णिमा शर्मा भी दूसरे नंबर पर रही हैं। गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रापोह मिसरां ऊना की छात्रा रूहानी धीमन 698 अंक लेकर दूसरे नंबर पर हैं। कुल तीन छात्र दूसरे नंबर पर हैं।
तीसरे नंबर पर 697 अंक लेकर नीलम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बीहड़ू (बिझड़ी) की छात्रा अश्विका शर्मा हैं। तीसरे नंबर पर ही अलीशा ठाकुर हैं जो ऑक्सफ़ोर्ड स्कूल, कोटली की छात्रा हैं इनके अंक भी 697 हैं।
चौथे नंबर पर 696 अंक लेकर ध्रुव आदर्श विद्यालय, छियाछी सोलन की छात्रा श्रुति हैं। 696 अंक लेकर ही चौथे नंबर पर अस्मिता शर्मा हैं जो कि किड बड्स पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पांगा (बिझड़ी) की छात्रा हैं। वहीं, चौथे नंबर पर ही 696 अंक लेकर ही भारती विद्यापीठ पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बैजनाथ की छात्रा इशिता वालिया हैं।भारती विद्यापीठ पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बैजनाथ कांगड़ा के छात्र कनिश भी 696 अंक लेकर चौथे स्थान पर हैं।
पांचवे स्थान पर
सरस्वती विद्या मंदिर, हटगढ़ मंडी की छात्रा दीक्षा पांचवे स्थान पर हैं। इनके अंक 695 हैं। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →