अयोध्या-जनकपुर ट्रेन का उद्घाटन आज, 4 दिन का सफर 19 घंटों में होगा पूरा
आयोध्याः भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर धाम के बीच पहली ट्रेन आज से शुरू होने जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह सरयू कमला एक्सप्रेस का उद्घाटन करेंगे।
यह ट्रेन यूपी और बिहार के 10 स्टेशनों से गुजरेगी। पहले दिन 1158 यात्री इसमें सवार होंगे। आम यात्रियों के लिए यह ट्रेन 28 नवंबर से शुरू होने की उम्मीद है।वाल्मीकि रामायण के मुताबिक, राजा दशरथ राम बारात लेकर जब मिथिला में जनकपुर पहुंचे थे तब उन्हें 4 दिन लगे थे। अब यही सफर लगभग 19 घंटे में पूरा होगा।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →